
नई दिल्ली: चीन एक बार फिर भारत को घेरने के लिए लद्दाख के पास अपने युद्धक विमानों के लिए एयरबेस का निर्माण कर रहा है। चीन सोची समझी यह चाल चली जा रही है। जिससे आने वाले दिनों में भारत को हवाई हमले के क्षेत्र में रोका जा सकें। बताया जाता है कि ड्रेगन भारत में अपना दवाब बढ़ाने के लिए शिनजियांग प्रांत के शाकचे इलाके में निर्माण कार्य कर रहा है। जो एयरबेस काशगर और होमगान एयरबेसों के बीच में विकसित किया जा रहा है। चीन का यही वे दोनो एयरबेस है जहां से भारत को चुनौती देने के लिए तैयार रहता है। इतना ही नहीं यह भी कहा जा रहा है कि उत्तराखंड की सीमा से सटे बाराहोती इलाके में भी चीन अपने युद्धक विमानों की सक्रियता को बढ़ाने के लिए पूरी तैयारी कर रहा है।
