
नई दिल्ली : एयर मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने आज वायुसेना की कमान संभाली, आज अपने कार्यकाल के अंतिम दिन एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने भदौरिया को इंडियन एयर फोर्स की कमान सौंपी, भदौरिया भारतीय वायुसेना के सबसे बेहतरीन पायलटों में से एक हैं, जिन्होंने राफेल समेत अबतक 26 प्रकार के लड़ाकू और परिवहन विमानों को उड़ाया है, उन्हें 4250 घंटे तक फाइटर विमान और ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट उड़ाने का अनुभव है|