
चेन्नई : पीएम मोदी IIT-मद्रास के दीक्षांत समारोह से पहले सिंगापुर-इंडिया हैकेथॉन 2019 के विजेताओं को सम्मानित करने पहुंचे, हैकेथॉन भारत और सिंगापुर के तकनीक विशेषज्ञों के बीच कॉम्पटीशन था, प्रधानमंत्री ने इस दौरान इसी तरह का ASEAN देशों के लिए हैकाथॉन शुरू करने का प्रस्ताव रखा, इसके जरिए प्रधानमंत्री ने काइमेट चेंज को लेकर नए आइडिया लाने की डिमांड की, प्रधानमंत्री IIT-मद्रास अनुसंधान पार्क में Startups पर प्रदर्शनी भी देखें, युवाओं से पीएम मोदी बोले- आप सभी यहां लगातार काम कर रहे हैं, लेकिन चेन्नई के नाश्ते के चलते आप बिल्कुल फ्रेश हैं, युवाओं का उत्साह के साथ हैकाथॉन में हिस्सा लेना काफी बढ़िया है, कैमरे से आपने जो काम किया, उससे संसद में मदद मिलेगी, आप सभी युवा विजेता हैं, क्योंकि आप रिस्क लेने से पहले डरे नहीं, आपकी नई खोज भारत के लिए चुनौतियों का सामना करने में काम आएंगी|