
नई दिल्ली : आज का दिन हमारे पूरे के देश के लिए बेहद खास है, आज हम 69वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं, इस मौके पर राजपथ पर परेड निकाली जाएगी, तीनों सेनाएं परेड में अपना जौहर दिखाएंगीं, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर तोपों की सलामी के साथ राष्ट्राध्वज भी फहराया, वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमर जवान ज्योति पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी, बता दें, देश का संविधान 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ था, पीएम मोदी ने ट्वीट करके देशवासियों को 69वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी, पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, “गणतंत्र दिवस पर सभी नागरिकों को शुभकामनाएं, जय हिंद,”मोदी ने माल्यार्पण के बाद शहीद जवानों के सम्मान में दो मिनट का मौन भी धारण किया, इस दौरान मोदी के साथ रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बी.एस.धनोआ और नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा भी वहां मौजूद थीं, इस बार का गणतंत्र दिवस बहुत खास है क्योंकि भारतीय इतिहास में पहली बार आसियान के दस देशों के राष्ट्राध्वज एक साथ मुख्य अतिथि के रूप में पधारे हैं राजपथ पर गणतंत्र दिवस का उत्सीव शुरू हो गया है, पीएम नरेंद्र मोदी के साथ आसियान देशों के मेहमान पहुंच चुके हैं और राष्ट्र पति रामनाथ कोविंद की मौजूदगी में तोपों की सलामी के साथ राष्ट्राध्वज भी फहराया गया और पूरा जनपथ जन गण मन से गूंज उठा, अब झांकियों का कार्यक्रम शुरू हो गया है, सैन्या शक्ति का प्रदर्शन किया जा रहा है, पहली बार इस परेड में बीएसएफ की महिला जवानों की मोटरसाइकिल सवार टुकड़ी करतब दिखाएंगी, दिल्ली में सुरक्षा को लेकर 60,000 जवानों को तैनात किया गया है, जिसमें दिल्ली पुलिस और केंद्रीय बलों को तैनात किया गया है, कई उंची बिल्डिंगों में स्नाइपर को तैनात किए गए हैं, लोगों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी लगाए गए हैं|