
नई दिल्ली : करावल नगर में गांधी संकल्प यात्रा निकालने के दौरान अज्ञात लोगों ने दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के उपर जलता हुआ पटाखा फेंक दिया। जिससे वहां अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। इस घटना में उनके साथ रहे एक भाजपा नेता का कुर्ता जल गया एवं उनके बांह में चोटे भी आई। घटना में प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी बाल बाल बच गए है। कहा जा रहा है कि अगर पटाखा उनके शरीर में गिरता तो वह घायल हो सकते थे ।