
नई दिल्ली : जम्मू कश्मीर से 370 हटाए जाने के बाद आतकी संगठनों ने भारत के खिलाफ अपनी गतिविधि को बढा दिया हैं। आतंकी संगठन जैश-ए- मोहम्मद के तीन से चार आतंकी दिल्ली में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए घुसने की सूचना सुरक्षा एजेंसियों को मिली हैं। आतंकी घुसने की सूचना मिलते ही दिल्ली के भीड़-भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती कर दी गई है। इधर अमेरिका ने भी आतंकी हमलो के लिए सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के साथ साथ भारत को अलर्ट कर दिया था। इधर स्पेशल सेल आतंकियों को तलाश करने में जुटी हुई हैं।