
नई दिल्ली : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंदौर में एशिया के सबसे बड़ा बायो सीएनजी प्लांट का लोकार्पण किया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र ने अपने वर्चुअली कार्यक्रम के दौरान संपन्न किया। जिसमें प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह मुख्य रूप से कार्यक्रम में उपस्थित थे। इस सीएनजी प्लांट के लोकार्पण होने से प्रदेश ही नहीं पूरे देश के लोगों को इससे फायदा पहुंचेगा। वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पूरी एवं राज्य के कई जनप्रतिनिधियों ने अपनी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। वहीं राज्य के नागरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह अपनी अस्वस्थता के कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।