
नई दिल्ली : भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी विदेश यात्राओं को लेकर खासे चर्चा में रहते हैं, इसी कड़ी में आगामी 9 से 12 फरवरी तक पीएम मोदी फिलिस्तीन, ओमान व संयुक्त अरब अमीरात(यूएई) की यात्रा पर जाएंगे, किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली फिलिस्तीन यात्रा होगी, जबकि ओमान व यूएई मोदी दूसरी बार जाएंगे, विदेश मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए मोदी के इन तीन देशों की यात्रा के बारे में जानकारी दी, मंत्रालय के अनुसार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री वहां के नेताओं से आपसी हित के विषयों पर चर्चा करेंगे, इसके अलावा अन्य कार्यक्रमों में भी शरीक होंगे. अपनी फिलिस्तीन यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास के साथ एक बैठक करेंगे, महमूद अब्बास पिछले साल मई में भारत आए थे, उस दौरान मोदी ने उन्हें फिलिस्तीनी उद्देश्यों को पाने के लिए भारत के समर्थन का भरोसा दिलाया था. बीते दिनों इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू भारत दौरे पर थे, इजरायल व फिलस्तीन के संबंध कुछ खास अच्छे नहीं हैं, ऐसे में मोदी की ये फिलिस्तीन यात्रा इन दोनों देशों के संबंधों को लेकर भी अहम मानी जा रही है, भारत की कोशिश है कि इजराइल और फिलिस्तीन के बीच शांति हो और दोनों देश बातचीत से अपने विवाद सुलझाएं, इस लिहाज से मोदी की फिलिस्तीन यात्रा पर इजरायल की भी नजर रहेगी.यूएई की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी रक्षा, सुरक्षा और व्यापार के अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे, साथ ही दुबई में हो रहे छठें वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट को भी संबोधित करेंगे, भारत को यहां गेस्ट ऑफ ऑनर स्टेटस दिया गया है. जबकि ओमान की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी व्यापार व रक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर देंगे, विदेश मंत्रालय के अनुसार भारत और ओमान के बीच द्विपक्षीय व्यापार व निवेश मजबूत बना हुआ हैं, प्रधानमंत्री मोदी ओमान व यूएई की यात्रा मे वहां बसे भारतीयों से भी मुलाकात करेंगे|