पीड़िता के जिद में चिन्मयानंद को गिरफ्तार होना ही पड़ा

0
fastlive news

नई दिल्ली : कानून से आंख मिचौली का खेल खेलते खेलते आखिरकार पीड़िता के जिद ने वर्षों पूर्व के यौन उत्पीड़न के आरोपी बीजेपी नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद को शुक्रवार एसआईटी के हाथों गिरफ्तार होना ही पड़ा। स्वामी चिन्मयानंद को एसआईटी ने शाहजहांपुर स्थित मुमुक्षु आश्रम से उसे गिरफ्तार कर उन्हें मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। पीड़िता द्वारा न्याय के लिए सरकार के आला अधिकारी से लेकर जन प्रतिनिधि तक का दरवाजा कई बार खटखटा चुकी थी पर किसी ने उसकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया। पिछले दिनों पीड़िता द्वारा विडियों जारी करने के बाद सरकार और अधिकारी के कान खड़े हुए और स्वयं को कानून पेंच से बचने के लिए चिन्मयानंद को गिरफ्तार करना ही पड़ा। अगर चिंमयानंद को सरकार गिरफ्तार नहीं करती तो विपक्ष को राजनिति की हवा को तूल देने के लिए चिंमयानंद जैसे गंभीर आंरोपी जो मिल जाता। संभवतः एसआईटी की टीम उनका मेडिकल जांच के बाद चिन्मयानंद के उपर आगे की कारर्रवाई करेंगें।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news