
लखनऊ: अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण के लिए बुधवार पांच अगस्त 2020 के शुभ मुहूर्त 12 बजकर 44 मिनट 8 सेकेंड कलियुग की इस पावन बेला को आने वाले दिनों में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। इस एतिहासिक कार्य के लिए स्वयं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कर कमलों से भूमि पुजन कार्यक्रम के शुभ मुहूर्त में मंदिर निर्माण के लिए शिला रखी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आधार शिला रखने के पूर्व ही मंदिर निर्माण के लिए आयोजित कार्यक्रम की सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई। शिला के रखने के बाद से ही अयोध्या की उस रामलला के मंदिर निर्माण का कार्य भी शुभारंभ हो गया। इस एतिहासिक कार्यक्रम के दौरान देश के कई राजनीतिक, साधु, संत के अलावा अयोध्या के राम जन्मभूमि से जुड़े सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद थे। बीते कई दशकों के बाद आज के इस दिन का इंतजार सिर्फ अयोध्या ही नहीं पूरे देश के साथ साथ विदेशों के भी लाखों लोगों का था। जो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवी देवताओं की असीम कृपा और देश एवं विदेशों के करोड़ों लोगों के आशीर्वाद से राम मंदिर निर्माण के इस कार्य को संपन्न करने में अपनी एक अहम कर्तव्य को पूरा किये है। इस संबंध में धार्मिक सोच रखने वाले लोगों का मानना है कि आज के इस पल के लिए स्वयं भगवान को भी इंतजार रहा होगा। जो प्रधानमंत्री ने अपनी तपस्या के बदौलत ही आज भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण के लिए अपने कर कमलों से आधार शिला रख कर वर्षों पुरानी तपस्या को पूरी की होगी।