
नई दिल्ली: भारत – चीन सीमा विवाद को लेकर चीन की चालबाजी को देखते हुए देश के एनएसए अजीत डोभाल ने मोर्चा संभाल लिया हैं। एनएसए अजीत डोभाल चीन की हर चाल पर पैनी नजर रखते हुए अपने सेना के वरिष्ठ अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए है। वहीं भारत चीन सीमा विवाद के ताजा हालात को देखते हुए एनएसए अजीत डोभाल ने अपने शीर्ष अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी कर लिए है। एनएसए डोभाल के इस समीक्षा बैठक में देश के खुफिया एजेंसियों के प्रमुखों के साथ साथ सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। चीन की हर एक चाल के जवाब देने के लिए भारत के सैन्य अधिकारियों को भारत सरकर ने पूर्व में ही आदेश जारी कर दिया है। कहा जा रहा है कि भारत चीन सीमा विवाद के इस मामले को लेकर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भी पूरा ध्यान देश की सीमा पर है। देश की सीमा पर किसी तरह की आंछ न आवे इसे लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी बहुत जल्द एक उच्च स्तरीय बैठक कर दिशा निर्देश जारी कर सकते है। मालूम रहे इसके पूर्व भारत चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में तनाव को कम करने में एनएसए अजीत डोभाल ने अहम भूमिका निभाई थी। जो अब चीन की चालबाजी का देखते हुए एनएसए अजीत डोभाल ने स्वयं भारत चीन सीमा विवाद पर चीन की चालबाजी पर मोर्चा संभाल लिया है।
