
नई दिल्ली : पूरी दुनिया में अपने देश को रक्षा के क्षेत्र में ताकतवर की श्रेणी में जोड़ना नई भारत की एक अदभूत सोच है। गुरूवार को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने देश में निर्मित हल्का लड़ाकू विमान तेजस में बेंगलूरू के एलएएल एयरपोर्ट से उड़ान भर कर पूरी दुनिया को अपनी देश के ताकत का एहसास करा दिया है। खास कर आज भारत के विरोधी देश का कलेजा उस वक्त थरथराने लगा होगा जब देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तेजस विमान के पहिया को गति दे रहे थे। पूरी दुनिया में तेजस का तेज क्षमता को देख कर दंग हो गया होगा। बेंगलूरू में राजनाथ सिंह देश के प्रथम ऐसे रक्षा मंत्री बनें जिन्होंने तेजस में उड़ान भरी । राजनाथ सिंह ने अपने अधिकारिक द्विटर हैंडल पर दो तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा ऑल सेट फॉर द डे।