
नई दिल्ली : भारतीय थल सेना के चीफ आर्मी विपीन रावत की सेवा अवधि 31 दिसंबर को समाप्त हो रही है। नए आर्मी चीफ के नियुक्ति प्रक्रिया के लिए मंथन भी आरंभ हो गई है। नए चीफ के लिए जनरल एमएम नरावने, लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह और लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी सूची में शामिल बताए जाते है। इस नए चीफ की नियुक्ति को लेकर केंद्रीय कमेटी में भी मंथन चल रहा है। जिसकी नियुक्ति प्रधानमंत्री के उपस्थिति में ही केंद्रीय कमेटी के सदस्यों द्वारा लिया जाएगा।