
नई दिल्ली : बजट पेश होने के बाद से विपक्षी दलों ने मोदी सरकार की आलोचना शुरु कर दी है अब उसके सहयोगी दल तेलगू देशम पार्टी ने भी बजट का विरोध किया है टीडीपी ने आरोप लगाया है कि इस बजट में आंध्र प्रदेश की अनदेखी की गई है टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने इस मुद्दे को लेकर एनडीए से गठबंधन तोड़ने के संकेत दिए हैं जिसके चलते मोदी सरकार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.टीडीपी के सांसद टीजी वेंकटेश ने कहा कि हम बीजेपी के खिलाफ वॉर की घोषणा करने जा रहे हैं हमारे पास तीन विकल्प हैं पहला कि एनडीए के साथ बने रहे, दूसरा हमारे सांसद इस्तीफा दें और तीसरा गठबंधन से बाहर निकल जाएं। हम रविवार को सीएम चंद्रबाबू नाडयू के साथ बैठक में फैसला करेंगे. कुछ दिन पहले ही तेलुगू देशम पार्टी के अध्यीक्ष और आंध्र प्रदेश के मुख्यलमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने एनडीए से नाता तोड़ने के संकेत दिए थे उन्होंने कहा था कि वह अपनी दोस्तीू पूरी तरह निभा रहे हैं, लेकिन अगर यह गठबंधन टूटता है तो इसके लिए बीजेपी ही जिम्मेरदार होगी. केंद्रीय मंत्री तथा टीडीपी नेता वाईएस चौधरी ने कहा कि बजट को देखकर उन्हें निराशा हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने महत्वपूर्ण क्षेत्रों जैसे रेलवे, पोलावरम प्रोजेक्ट, अमरावती के लिए पूंजी समेत आंध्र प्रदेश के कई मुद्दों पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया है, चौधरी ने कहा कि उन्हें सरकार से ऐसी उम्मीद नहीं थी। आंध्र प्रदेश के विकास के लिए अधिक ध्यान देने की जरूरत है, लेकिन सरकार ने इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया है. टीडीपी के अलावा शिवसेना ने भी एनडीए से अलग होने का ऐलान किया है, शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे की जयंती पर 23 जनवरी को वर्ली के सरदार पटेल स्टेडियम में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई, इस बैठक में ये फैसला किया गया.शिवसेना सांसद संजय राउत ने बताया कि पार्टी ने अपने अभिमान से समझौता ना करते हुए अकेले चुनाव में जाने का फैसला किया है। उन्होंने राजस्थान उप चुनाव में बीजेपी की हार पर कहा कि गुजरात चुनाव ट्रेलर था और राजस्थान उपचुनाव के नतीजे इंटरवल हैं। अब पूरी फिल्म 2019 में दिखाई दे जाएगी|