
नई दिल्ली: फिल्म अभिनेता सुशांत ंिसंह की मौत के मामले में अब सुप्रीम कोर्ट ने जांच के आदेश सीबीआई के हाथों सौंप दिया है। अब सीबीआई सुशांत मामले में दूध का दूध और पानी का पानी कर सारा रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौपेंगी। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई पुलिस को इस मामले की तमाम दस्तावेज सीबीआई के हाथों सौंपने का आदेश दिया है। वहीं सुशांत मामले में रिया के खिलाफ बिहार में दर्ज हुए मामले को लेकर रिया द्वारा मंुबई ट्रांसफर किए जाने वाली याचिका का सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। इसके पूर्व सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया के खिलाफ बिहार में मामला दर्ज कराया था।
