
नई दिल्ली : रक्षा अधिग्रहण परिषद की एक बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में देश के सुरक्षा को लेकर तीन प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। वही तीन प्रस्तावों को पूरा करने के लिए 4276 करोड़ रुपए की लागत से सुरक्षा सामानों का निर्माण एवं खरीद करने का बीड़ा उठाया है। रक्षा अधिग्रहण परिषद में जिन तीन प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है उनमें दो प्रस्ताव सेना और एक नौसेना के लिए हैं। परिषद के इस प्रस्ताव के तहत स्वदेशी एलीना एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल लांचर ,सहायक उपकरण इसके अलावा एयर डिफेंस सिस्टम विकसित करने की योजना है। इस बैठक में डीआरडीओ द्वारा डिजाइन की गई और विकसित किए गए आई आर हमिंग मिसाइल प्रणाली की खरीद के लिए भी रक्षा अधिग्रहण परिषद की ओर से मंजूरी दे दी गई है। माना जा रहा है कि इस रक्षा उपकरणों के खरीद एवं निर्माण किए जाने से भारत की सेना और नौ सेनाओं को काफी ताकत मिलेगा।