पी एम नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में भारी चूक

0
fastlive news

नई दिल्ली : कर्नाटक के हुबली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुरक्षा में भारी चूक होने का मामला सामने आया है। इस तरह की लापरवाही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही नहीं पूरे देश के लिए खतरे का संकेत है। मालूम रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लेने कर्नाटक के हुबली पहुंचे थे । जहां उसे एक रोड शो करना था। इसी रोड शो कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ब्रीकेटिंग को पार करते हुए एक युवक हाथ में माला लेकर उनके बहुत करीब आ पहुंचा । जो नरेंद्र मोदी और उस बच्चे के बीच का फासला बहुत कम था। जैसे ही उस बच्चे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीब आते देखा सुरक्षा में तैनात टीम के जवान ने उस बच्चे को वहां से हटा दिया। इस क्षण को देखकर वहां तैनात सिक्योरिटी टीम एवं मौजूद गणमान्य लोगों में काफी खोफ दिखाएं दिया। लेकिन जैसे ही सिक्योरिटी टीम ने सुरक्षा मैं तनिक भी लापरवाही नहीं भरते हुए उस युवक को वहां से बाहर किया तभी सभी ने राहत की सांस ली। हालांकि इस घटना को लेकर पुलिस कमिश्नर ने पी एम मोदी के काफिले पर किसी तरह की सुरक्षा मे चूक नहीं होने की बात कहीं है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news