
लखनऊ : धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से विख्यात पूरे दुनिया का एक मात्र महाकुंभ प्रयागराज में आज भोर से ही आरंभ हो गया। सदियों से चला रहा है यह महाकुंभ प्रयागराज की गंगा, जमुना और अदृश्य सरस्वती नदी के संगम स्थल पर होता है जो मूल रूप से त्रिवेणी संगम के नाम से जाना जाता है। कहा जा रहा है कि इस संगम स्थल पर महाकुंभ के आरंभ के दिन लाखों साधु , संतों और नागा बाबा का विशेष रूप से जमावड़ा लगता है। वे लोग सबसे पहले त्रिवेणी संगम में कुंभ स्नान कर इस महाकुंभ का साक्षी बनते हैं । मान्यता है कि प्रयागराज में आयोजित इस महाकुंभ में त्रिवेणी घाट पर स्नान करने से मानवों जाति को समस्त पापों से लोगों को मुक्ति मिलती है । इतना ही नहीं इस त्रिवेणी के इस महाकुंभ में लोगों के डुबकी लगाने से आत्मा और शरीर दोनों ही पवित्र हो जाता है । यदि माना जाए तो यह महाकुंभ विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक है।