
नई दिल्ली: कोरोना महामारी पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी मुख्मंत्रियों से चर्चा कर इसे रोकने के लिए सभी को साथ मिलकर लड़ने का आश्वासन दिया। इसके अलावा देश के प्रायः राज्यों से कोरोना को लेकर राज्य सरकार की ओर से किए गए उपायों के बारें में विस्तार से चर्चा हुई। वहीं कोरोना को रोकने के लिए केंद्र सरकार की ओर से राज्य सरकार के लिए किए गए व्यवस्था को बताया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने सभी मुख्यमंत्रियों को विपत्ति की इस घड़ी में सभी राज्यों को एक दूसरे का मदद कर कोरोना को रोकने की बात कही। इतना ही नहीं इतने सारे बातों का आदान प्रदान होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने देश के सभी मुख्यमंत्रियों को लाॅकडाउन का कड़ाई से पालन कर इसे राज्य में लागू करने की बात कही।
