कोरोना भगाने के लिए पीएम को 135 करोड़ नागरिकों के मदद की दरकार

0
fastlive news

::  5 अप्रैल रात 9 बजे 9 मिनट की दरकार
::  पीएम ने 135 करोड़ लोगों से की अपनी बातों को साझा
नई दिल्ली: कोरोना वायरस भारत में अपना पांव फैलाने के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार राष्ट्र को संबोधित करते हुए अपने 135 करोड़ भारतवासियों से 5 अप्रैल की रात 9 बजे सिर्फ 9 मिनट का समय मांगा है। उस 9 मिनट के दौरान उन्होने अपने देश के उन 135 करोड़ भारतवासियों से कोरोना जैसे महामारी के खिलाफ व मुक्ति के लिए देश में एकता एकजुटता परिचय देने एवं इस लॉकडाउन में अकेले न होने का एहसास हो इसलिए 5 अप्रैल को रात 9 बजे बिना इक्कठा हुए सोशल डिस्टेंसिंग बनाते हुए अपने-अपने घरों के लाइट बंद कर घर के दरवाजे व बालकॉनी में मोमबत्ती, दीयें या मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर की 9 मिनट तक रोशनी करने की अपील देश की जनता की है। पीएम मोदी ने वीडियो मैसेज साझा कर भारत के उन 135 करोड़ भारतीयों को अपना यह संदेश देकर भारत से कोरोना वायरस के खिलाफ एकजुटता दिखने की मांगी है। अब आगामी पांच अप्रैल की रात 9 बजे पीएम नरेंद्र मोदी के उस देश एवं जनहित के संदेश का पालन करते हुए देश के हर नागरिकों को उनके बताए कार्यों को करने की जरूरत है। क्योंकि इस समय देश से कोरोना को हारने के लिए हर नागरिकों का पीएम को मदद की आवश्यकता है।

कोरोना भगाने के लिए पीएम को 135 करोड़ नागरिकों के मदद की दरकार

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news