
लखनऊ: अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर मंदिर का नक्शा पास हो गया है। इस नक्शा को पास करने के पूर्व अयोध्या विकास प्राधिकरण बोर्ड की एक बैठक हुई। जहां सर्वसम्मति से इस मंदिर का नक्शा पास किया गया। इस बोर्ड की बैठक बोर्ड के अध्यक्ष एमपी अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 2,74,110 वर्ग मीटर के क्षेत्र में ओपन एरिया रहेगा और लगभग 13,000 वर्ग मीटर के कवर्ड एरिया एरिया का नक्शा पास किया गया। जहां कवर्ड एरिया का नक्शा पास किया गया वहीं राम मंदिर बनने का निर्णय लिया गया। इधर कहा जा रहा है कि डबलएमेंट शुल्क का कैलकुलेशन जारी रखा गया है।
