श्रीराम मंदिर निर्माण को ले निर्माण समिति की बैठक संपन्न, जनवरी 2024 तक मंदिर का निर्माण

0
fastlive news

लखनऊ:  अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण को लेकर गुरूवार को दिल्ली के नेहरू मेमोरियल भवन में निर्माण समिति की एक बैठक हुई। इस बैठक में रामजन्म भूमि तीर्थ ट्रस्ट से जुड़ी भवन निर्माण समिति ने 40 महीने के अंदर मंदिर निर्माण का लक्ष्य को पूरा करने की रूपरेखा तैयार की। बैठक के दौरान समिति के लोगों ने इस बात पर जोर दिया कि जनवरी 2024 तक हर हाल में अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। वहीं इस कार्य को पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए देश के कई बड़े संस्थान के प्रतिनिधियों की राय ली जा रही है। इस बैठक में मुख्य रूप से सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्ट्टियूट, आईआईटी चेनई और लार्सन एंड टर्बो कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

श्रीराम मंदिर निर्माण को ले निर्माण समिति की बैठक संपन्न, जनवरी 2024 तक मंदिर का निर्माण

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news