गिरिडीह संसदीय क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु राज्य सचिव से सांसद ने की मांग

0
fastlive news

धनबाद/बोकारो : गिरिडीह सांसद रवीन्द्र कुमार पाण्डेय ने बृहस्पतिवार को रांची में झारखण्ड सरकार के मुख्य सचिव सहित विकास आयुक्त अमित खरे शिक्षा सचिव ए०पी० सिंह, उर्जा सचिव राहुल पुरवार एवं पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के नव नियुक्त सचिव अराधना पटनायक से मिलकर अपने संसदीय क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की और उसके समाधान की मांग की, इस क्रम में पेयजल एवं स्वचछता सचिव अराधना पटनायक से मिलकर बोकारो, गिरिडीह एवं धनबाद जिले के विभिन्न गांवो में पेयजल समस्या के निदान हेतू डीप बोरिंग कर पाईप लाईन द्वारा पेयजलापूर्ति करने का प्रस्ताव दिया, जिनमें मुख्य रूप से बोकारो जिलें के नावाडीह प्रखण्ड अंतर्गत कंजकिरो के अंधुवा, पिलपिलों में कटहर टोला, बरई, चपरी, चिरूडीह, चन्द्रपुरा प्रखण्ड अंतर्गत तेलो के बदाही एवं चड़रीं, कुरूम्बा के रटारी दुर्गा कालोनी, दुग्दा के दुग्दा स्टेशन पहाड़ी, मझिलागढ़ा, तरंगा बस्ती, बंदियो के बरवाटांड़ (हरिजन टोला), पपलो के जुनौरीटांड़ (गिरि टोला), कसमार प्रखण्ड अंतर्गत मंजुरा, मधुकरपुर, मायापुर, बरईकला, ओरमो, सिंहपुर, दुर्गापुर के डुण्डाडीहं, गर्री के तेलमुंगा (गोसाई टोला), खैराचातर, सोनपुरा, पोण्डा के धधकिया, कसमार टोला, गोमिया प्रखण्ड अंतर्गत हुरलुंग के नरकंडी, हुरलुंग महतो टोला, चतरोचटटी के चपरी पुरनाडीह टोला, चतरोचटटी के हुरलूंग पाण्डेय टोला, चतरोचटटी के तिस्कोपी, कतवारी, चिपरी के माघा, करीखुर्द के भेलवापानी, चैलियाटांड़, खम्हरा रविदास टोला, ललपनिया के अईयर, कुन्दा, लावालौंग, खखण्डा, मुरपा एवं जगेष्वर, बारीडारी के तिरला, तिलैया, कुंदा के जगेश्वर, कण्डेर, जरीडीह प्रखण्ड अंतर्गत गायछन्दा, पथुरिया, पेटरवार प्रखण्ड अंतर्गत पेटरवार खत्री टोला, बुण्डू मेलाटांड़,गागी बाजारटांड़, पतकी के रांगामाटी, उत्तासारा, धरवाटांड़ एवं बालूडीह इसके अलावा धनबाद जिले के टुण्डी, बाघमारा एवं तोपचांची प्रखण्ड सहित गिरिडीह जिले के गिरिडीह, डुमरी एवं पीरटांड़ प्रखण्ड के दर्जनो गांवो के नाम प्रस्ताव में शामिल है, इसके बाद सरकार के मुख्य सचिव राजबाला वर्मा एवं विकास आयुक्त अमित खरे से मिलकर संसदीय क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न प्रखण्डों में जनहित में पथ एवं पुलों के निर्माण, मरम्मति सहित गिरिडीह हवाई अडडा को विकसित करने तथा बोकारो, धनबाद एवं गिरिडीह जिला में विभिन्न पर्यटक एवं धार्मिक स्थलों के उन्नययन एवं विकास करने हेतू प्रस्ताव सौपा जिनमें बोकारो के बनासो धाम, हथियापत्थर, सेवाती घाटी, मंगल चण्डी, राजाबेड़ा, धनबाद के लिलोरीधाम, तोपचांची झील, भगुडीह डैम एवं गिरिडीह के बाबा दुखहरनधाम शामिल है, इसके बाद शिक्षा सचिव ए0पी0 सिंह से मिलकर संसदीय क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न विधालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करने सहित प्रखण्ड स्तर पर विधालयों को चिन्हित कर कौशल विकास के तहत व्यवसायिक शिक्षा प्रदान करने का आग्रह किया, उर्जा सचिव राहुल पुरवार से मिलकर ललपनिया एवं कंजकिरो विधुत सब स्टेशन का निर्माण शीघ्र पुरा करने की ओर ध्यान आकृष्ट कराया, पुरवार ने कहा कि सब-स्टेशन निर्माण के लिए सभी जरूरी उपाय किये जा रहे है|

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news