
गढ़वा: मेराल थाना अंतर्गत कुसमही गांव में शनिवार को गढवा पुलिस की गठित एक टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री पर छापामारी कर हथियार निर्माण का कार्य में लगे पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। वही इन अपराधियों के निशानदेही पर गठित पुलिस टीम ने क्षेत्र के कई जगहों में छापामारी अभियान चलाकर अन्य तीन लोगों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गढ़वा पुलिस अधीक्षक श्रीकांत सुरेश राव खोटरे के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक ( मु ) नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया था।
