पतरातू पुलिस ने दो उग्रवादियों को किया गिरफ्तार

0
fastlive news

ःः पिस्तौल, गोली, मोबाईल एवं एक बाइक बरामद
ःः तीन दिन पूर्व कंस्ट्रक्शन कंपनी को दी गई थी लेवी की धमकी
रामगढ़ :  पतरातू पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर डाडीडीह पतरातू की तरफ जाने वाली सड़क से दो उग्रवादियों को अवैध हथियार एवं 4 गोली के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार पी टी सी उग्रवादियों से जुडे़ सुनील मुंडा पिता कुलेश्वर मुंडा, ग्राम कुरबिज टोला बिरनी, पतरातू एवं प्रवीण करमाली उर्फ गोलू पिता बुधन करमाली ग्राम कोतो पतरातू शामिल है। उग्रवादियों के पास से एक देशी पिस्तौल 4 जिंदा गोली 3 मोबाईल एवं एक बजाज पल्सर मोटरसाइकिल जे एच 01 डी एच 4969 तथा टीएसपीसी का तीन पर्चा बरामद किया गया है। पतरातु पुलिस ने दोनो उग्रवादियों पर पतरातू थाना में कांड संख्या 282/19 धारा 25 (1-बी) ए 126/ 35 आर्म्स एक्ट के तहत कांड अंकित किया है। ज्ञात हो कि ग्रामीण विकास प्रमंडल रामगढ़ द्वारा पतरातू प्रखंड अंतर्गत टालातांड एवं हरिहरपुर के बीच नलकारी नदी पर मेसर्स एस ए कंस्ट्रक्शन द्वारा एक उच्यस्तरीय पथ का निर्माण किया जा रहा है। 30 अक्टूबर को एक मोटरसाइकिल पर दो अज्ञात अपराधी आकर कार्यस्थल पर कार्य कर रहे मजदूरों को निर्माण कार्य बंद करने की धमकी देते हुए टीएसपीसी पहाड़ी के नाम से लिखित एक पर्चा दिया गया। जिसपर मैनेज कर लेने की बात कहा गया था, नहीं तो गोली से जवाब देने की का फरमान भी उसी समय जारी कर दिया गया था। जिस पर पत्तरातू थाना कांड संख्या 281/ 19 धारा 385,387/ 34 भादवि एवं 17 सीएलए एक्ट पर मामला दर्ज किया गया था। ज्ञात हो कि सुनील मुंडा पर पहले भी पतरातू थाना में कांड संख्या 329/17 धारा 413, 414/34 भादवि के तहत मामला दर्ज हैं। छापामारी दल में पत्तरातू थाना प्रभारी अजित कुमार भारती, संजय कुमार सिंह,हरिहर सिंह,धनोज कुमार,मोकिम अंसारी,निर्मल लकड़ा शामिल थे। गिरफ्तार उग्रवादी से संबंधित सभी तरह की जानकारी सोमवार को रामगढ़ एसडीपीओ प्रकाश चन्द्र महतो ने पत्रकार वार्ता के दौरान विशेष रूप से दी। मौके पर पत्तरातू सर्किल इंस्पेक्टर विद्या शंकर एवं अन्य पुलिस मौजूद थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news