बाघमारा विधायक ढुलू महतो को महिला नेत्री के मामले में हाईकोर्ट से मिली जमानत, विधायक पहुचें अपने घर

0
fastlive news

::  विधायक के जेल से अपने घर चिटाही आने की खबर से कार्यकर्ताओं ने किया खुशी     का इजहार
::  इस मामले में तीन महीने से जेल में बंद था बाघमारा विधायक

राँची/धनबाद/बाघमारा :  बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के कतरास स्थित एक महिला नेत्री के साथ छेड़खानी समेत अन्य मामले के आरोपी बाघमारा भाजपा विधायक ढुल्लू महतो को झारखण्ड हाइकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। इसी मामले में करीब तीन महीनों से जेल में बंद बाघमारा विधायक की ओर से जनामत के लिए याचिका दाखिल की गई थी। विधायक ढुलू महतो के उपर लगे छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास के मामले में यह मामला झारखंड हाईकोर्ट रांची के जस्टिस रंगोन मुखोपाध्याय की अदालत

में मुकदमा लंबित था। विधायक के याचिका पर कोर्ट ने पूर्व में ही दोनो पक्षों के बहस सुनने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा था। उक्त मामले में न्यायिक हिरासत में बंद विधायक ढुलू महतो की याचिका पर अदालत ने शुक्रवार को अपना फैसला सुनाया है। जिसमें कोर्ट ने अपना फैसला सुनतें हुए 25 हजार के नीजि मुचकल पर बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो को जमानत दे दी हैं।

विधायक पहुचें चिटाही स्थित अपने आवास

इधर खबर है कि बाघमारा विधायक देर शाम कोविड 19 को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बाघमारा स्थित चिटाही अपने घर पहुंचें। जहां बाघमारा के दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हे स्वागत कर उनकी कुशलता की कामना की। वहीं बाघमारा के कई स्थानों में उनके कार्यकर्ताओं की ओर विधायक के जेल से छुटने की खुशी में मिठाईयां बांटकर एवं आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news