
पटना : बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के मनियारी थाना क्षेत्र के शाहपुर मरीचा से एक छेड़खानी का मामला सामने आया है। मामला यह है कि दो मनचलो ने एक छात्रा के साथ छेड़खानी कर दी। छेड़खानी की बात छात्रा द्वारा गांव वालों को सुनाए जाने के बाद गांव वालों ने उन दोनों मनचलों को पड़ा। पकड़ने के बाद गांव वालों ने उन दोनों मनचलों को जमकर पिटाई की । इसके बाद बिजली के खंबे मैं बांधकर उसे बारी-बारी से लोगों ने जमकर पिटाई की। ठंड में दोनों मनचलों की कई घंटे तक बिजली के खंभे में बांधकर रखा गया। इस छेड़खानी की घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है।