मुख्यमंत्री ने सिमडेगा में करीब 70 करोड़ रूपये की योजनाओं का किया शिलान्यास एवं उद्घाटन

0
fastlive news

सिमडेगा : सिमडेगा के हर घर हर परिवार का होगा विकास। सिमडेगा में तेजी से विकास का काम चल रहा है। सिमडेगा का विकास और लोगों के जीवन स्तर में सुधार मेरी प्राथमिकताओं में है। हमने काम किया किया है और करते रहेंगे। महिला सशक्तिकरण के लिए सखी मंडल के माध्यम से उनके आर्थिक स्वावलंबन हो रहा है। उक्त बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सिमडेगा के नगर भवन में आयोजित विकास मेला सह प्रदर्शनी कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री द्वारा वेद व्यास योजना के तहत् सामूहिक गृह प्रवेश, मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के तहत लाभुकों को दस-दस हजार का चेक प्रदान किया गया। वहीं गर्भवती महिला के लिए गोदभराई कार्यक्रम के माध्यम से सहायता राशि प्रदान की गई। कल्याण विभाग की ओर पांच स्कूली बच्चों को साइकिल वितरण किया गया। मुख्यमंत्री ने भवन प्रमण्डल द्वारा 60,77,19,636 रूपये की योजनाओं से बनने वाले सरकारी भवनों का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। कार्यक्रम के मुख्यमंत्री ने रानी दुर्गावती, महारानी लक्ष्मीबाई, वीर बुधु भगत एवं भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमाओं का अनावरण कर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री ने विकास मेला एवं प्रदर्शनी में जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के द्वारा लगाये गए स्टॉल का भी अवलोकन किया।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news