
रांची : झारखण्ड विधानसभा के बजट सत्र का मंगलवार को सत्रावसान हो गया, इस अवसर पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विधानसभा अध्यक्ष के प्रति एवं माननीय सदस्यों के प्रति अपना आभार प्रकट किया, मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि इस बदलते झारखण्ड के लिए सबके साथ और साझा प्रयास को श्रेय देता हूं, उन्होंने कहा कि राज्य का समग्र विकास ही हमारी सरकार का मूलमंत्र है, उन्होंने कहा मैं सर्वप्रथम इस बदलते झारखण्ड के लिए सबके साथ और साझा प्रयास को मैं श्रेय देना चाहता हूँ, सरकार के जन कल्याणकारी कार्य आमजनों तक पहुंचें, ये सभी माननीय सदस्यों का यह ध्येय होना चाहिए, यही राज्य के समग्र विकास का मूलमंत्र है, जहाँ तक सदस्यों के सकारात्मक सुझावों का प्रश्न है, मैं सभी के सुझावों का स्वागत करता हूँ, चाहे वे सत्ता पक्ष के हों या विपक्ष के, उन्होंने कहा हमें जो सेवा करने का मौका मिला, हमने तीन वर्ष में संकेत दिया है, हमने ऐसी रेखाएं खींची है, उनकी आलोचना करके तथ्यों पर पर्दा नहीं डाला जा सकता, व्यक्तिगत आरोप लगाकर, अपनी झुंझलाहट, कड़वाहट प्रकट करके, जो हमारी उपलब्धियां हैं, उनपर पानी नहीं फेरा जा सकता, बजट प्रस्ताव पर मेरी इच्छा थी कि राज्यहित में कुछ सुझाव आयेंगे, 2018-19 का बजट अच्छा बजट है, प्रतिपक्ष को निराश होना पड़ा है, आलोचना के जितने मुद्दे मिलने चाहिए थे, वे नहीं मिले, बजट का स्वागत समाज के सभी वर्गों ने किया है कहीं न कहीं से, किसी न किसी की ओर से कुछ आलोचना होती रही है, यह स्वाभाविक है, क्योंकि कोई भी बजट सम्पूर्ण नहीं हो सकता है, हर बजट में उस वर्ष की वास्तविकताओं तथा राज्य की दीर्घ और अल्पकालीन आवश्यकताओं को ध्यान में रखना पड़ता है|