
लातेहार : पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यो की समीक्षा उपायुक्त श्री भोर सिंह यादव की अध्यक्षता में
समाहरणालय सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जल जीवन मिशन के तहत हो रहे कार्य की जानकारी लेते हुए उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता को जल जीवन मिशन के तहत जिले अंतर्गत प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना सुनिश्चित करने की बात कही। साथ ही कार्य के प्रगति के रिपोर्ट के साथ कार्य का गुणवत्ता फोटोग्राफ संलग्न करने का निर्देश भी दिया ।
बैठक में उपायुक्त ने पेयजल आपूर्ति से संबंधित कार्य, पेयजल स्रोतों की स्थिति, चापाकलों की स्थिति, चापाकलों की मरम्मति इत्यादि से संबंधित विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मौके पर पेयजल स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता , जल जीवन मिशन के समन्वयक , कनीय अभियंता आदि उपस्थित थे।