सड़क दुर्घटना में एक महिला की दर्दनाक मौत

0
fastlive news

चतरा : रांची चतरा मुख्य मार्ग के टोरी रेलवे क्रासिंग के पास चंचल नामक एक बस ने अपना संतुलन खो देने से एक महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं अन्य एक महिला जख्मी हो गई है। घटना के बाद मौका का फायदा उठाकर बस चालक फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय आक्रोशित लोगों ने मार्ग को जाम कर दिया है। वहीं घायल अन्य महिला का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि मृतका का नाम बबिता देवी है। जो किशोर होटल के मालिक किशोर साहू की पत्नी हैं। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news