
रांची : जमीन घोटाले के आरोप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी द्वारा लगातार आठ बार समन भेजा गया। इन आठों समन का जवाब देने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी कार्यालय में उपस्थित नहीं हुए। बार बार ईडी द्वारा भेजे गए समन को टालते गए। हालांकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी के आठवीं समन पर थोड़ी गौर करते हुए उस पत्र को जवाब दिया है। जिसमें झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आठवीं पत्र का जवाब में अपनी बात लिखते हुए ईडी को पूछताछ के लिए 20 जनवरी का समय तय किया है । जिसमें से सीएम हेमंत ने ईडी को जवाब देने का स्थान सीएम हाउस बताया है । और हेमंत सोरेन ने ईडी अधिकारी को सीएम हाउस बुलाया है। कहा जा रहा है कि सोमवार को दोपहर मुख्यमंत्री सचिवालय के विशेष दूत सचिवालय से सीएम का जवाबी गोपनीय पत्र लेकर रांची ईडी के जोनल कार्यालय पहुंचे।