
रांची : आज शाम को मुख्यमंत्री की आवास पर विधायक दल के हुई बैठक में निर्णय उभर कर बाहर आई है कि वर्तमान सीएम हेमंत सोरेन अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे। इधर आज की बैठक के बाद कांग्रेस के विधायक प्रदीप यादव ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा की भविष्य में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ही रहेंगे वह अपने पद से फिलहाल इस्तीफा नहीं देंगे । इधर कहा जा रहा है कि यह निर्णय विधायक दल की हुई बैठक में सभी विधायकों ने अपनी सहमति जताते हुए वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सीएम के पद पर बने रहने की बात कही है । फिलहाल हेमंत सोरेन सीएम की पद से इस्तीफा नहीं देंगे।