
बाघमारा : डुमरा सायर बांध स्थित श्री श्री शनिदेव महाराज मंदिर परिसर में रविवार को एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें श्री श्री शनिदेव महाराज पांच दिवसीय महायज्ञ को सफल बनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया, महायज्ञ के शुभारंभ 25 फरवरी 2020 को कलश यात्रा एवं मंडप प्रवेश अनुष्ठान के साथ होगा, 26 फरवरी को अग्नि मंथन प्रकट पूजन, हवन आरती होगी, 27 एवं 28 फरवरी को पूजन हवन आरती होगी, वही 29 फरवरी को पूजन हवन, बटुक पूजन, कन्या पूजन, पूर्णाहुति, ब्राह्मण भोजन एवं प्रसाद वितरण के साथ महायज्ञ का समापन होगा, बैठक में समिति के हरिद्वार चौहान, काशीनाथ रवानी, रंजीत मिश्रा, दीपक रवानी, उत्तम राय, महरु रवानी, राजू रजवार, आनंद सिंह, देवाशीष आचार्य समेत मंदिर समिति के अन्य पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण मौजूद थे।