
बाघमारा : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के जन्मोत्सव के अवसर पर बाघमारा प्रखंड कार्यालय स्थित पोलो ग्राउंड में कमल क्लब के लुतीपहाड़ी ग्राम पंचायत के तत्वावधान में नॉक आउट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 25 दिसंबर रविवार किया गया है, इस मौके पर इस टूर्नामेंट प्रतियोगिता का उदघाटन बाघमारा के विधायक ढुल्लू महतो सोमवार दिन 10 बजे करेगें, यह जानकारी कमल क्लब लुतीपहाड़ी के अध्यक्ष सत्यनारायण पांडेय ने दी, इस टूर्नामेंट में दुगधा, चंद्रपूरा, कतरास, नावागढ़, खरखरी इत्यादि एरिया के क्रिकेट टीम भाग लेगी,इस मौके पर प्रमुख मीनाक्षी रानी गुड़िया, बीस सूत्री अध्यक्ष निरंजन गुप्ता, मुखिया नरेष गुप्ता एंव प्रखंड भाजपाध्यक्ष बच्चू राय बिषेश तौर पर उपस्थित रहेगें।