
बाघमारा : बीसीसीएल में स्टेगर्ड रेस्ट एंव लीव इन्क्रीमेंट में पीएफ नहीं काटने के विरोध में बीएमएस, एटक, सीटू के द्वारा ब्लॉक दो क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया, इसके पूर्व श्रमिक नेताओं ने कोलियरी के हाजिरी घर के समक्ष प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की, इस मौके पर योगेन्द्र सिंह, तुलसी साव, गिरीश शर्मा, उतम राय, रामकुमार पांडे, चंद्रशेखर राय, अविनाश दूबे, मनोज कुमार सिंह, सुरेश चौहान एंव अन्य नेतागण उपस्थित थे।