
धनबाद : झरिया चिल्ड्रन पार्क में रविवार को समाधान शिक्षादान की नई पाठशाला द्वारा साप्ताहिक जांच परीक्षा की शुरुवात राष्ट्रगान गाकर आरंभ हुई, जिसमें अधिक से अधिक बच्चों ने भाग लिया, पिछले सप्ताह प्रथम द्वितीय और तृतीय आए बच्चों को भारत का मानचित्र देकर सम्मानित किया गया और बच्चों को मानचित्र का महत्व बताया गया, इसी क्रम में सभी बच्चों ने भी वादा किया कि सभी अपने घरों में कम से कम एक भारत का मानचित्र जरूर लगाएंगे और समाधान के स्वयं सेवक शहनवाज अली ने अपना जन्मदिन समाधान के छोटे-छोटे बच्चों के साथ बड़े उत्साह से के काटकर मनाया, अंत में सभी बच्चों में बिस्किट वितरण किया गया, मोके पर समाधान के 35 वालंटियर अविनाश, सदानंद, संतोष, सुबोध, बिट्टू, राजा, सोनी, प्रियंक, नेहा, जूही आदि मौजूद थे|