कतरास में डी सी रेल लाइन चालू करने को लेकर महाधरना 180 वाँ दिन जारी

0
fastlive news

बाघमारा : धनबाद-कतरासगढ़-चंद्रपुरा बंद रेल लाइन को पुनः चालू करने की मांग को लेकर स्टेशन रोड में पार्षद डॉ विनोद गोस्वामी के नेतृत्व में चलाया जा रहा महाधरना 180 वाँ दिन लगातार जारी रहा, इस मौके पर धरना स्थल से डीजीएमएस के महानिदेशक खान सुरक्षा प्रशांत कुमार सरकार एवं कोल इंडिया के चेयरमैन गोपाल सिंह का शव यात्रा निकाला गया, शव यात्रा को पूरे पचगढ़ी बाजार सब्जी पट्टी छाताबाद तक घुमाया गया, इसके पश्चात यह जुलुस कतरासगढ़ स्टेशन के सामने जाकर सभा मे तब्दील हो गई, इस मौके पर आंदोलनकारियो ने रेल दो या जेल दो, डीजीएमएस होश में आओ, बीसीसीएल प्रबंधन होश में आओ, डीजीएमएस मुर्दाबाद, कोल इंडिया चेयरमैन मुर्दाबाद, डीजीएमएस मुर्दाबाद के नारे लगाये, इस दौरान रेल दो या जेल दो के नारे से पूरा कतरास गूँजता रहा, आंदोलनकारियों की मांग है कि जिस प्रकार चंद्रपुरा से सोनारडीह से धनबाद से कुसुंडा तक डीजीएमएस ने एनओसी रेलवे को  देकर यात्री ट्रेनों का परिचालन करवाया है, उसी प्रकार सोनारडीह से कुसुंडा तक डीजीएमएस जल्द एनओ सी देकर डीसी लाइन पर यात्री ट्रेनों का परिचालन शुरु कराने का काम करें, इस मौके पर पार्षद डॉ विनोद गोस्वामी ने कहा कि जब तक जनहित में डीसी लाइन चालू नहीं हो जाता, महाधरना का आंदोलन जारी रहेगा, उन्होंने कहा कि डीजीएमएस के गलत रिपोर्ट से ही डीसी लाइन को बंद किया गया है, डीजीएमएस जल्द सोनारडीह से कुसुंडा तक एनओसी देकर रेलवे को यात्री ट्रेन चलाने का मार्ग प्रशस्त करवाने का काम करे, और बीसीसीएल डीजीएमएस को डीसी लाइन के मुद्दे पर सहयोग करे नहीं तो अब आंदोलन उग्र होगा, पार्षद ने कहा की आंदोलनकारी छह महीने से लगातार डीसी लाइन को चालू करने की मांग करते या रहे है, आंदोलन कारियो का सब्र का बांध टूटा तो आंदोलनकारी किसी भी हद को पार कर सकते है, शव यात्रा कार्यक्रम में राजा महतो, बैलून कुमार, शकील अहमद, परवेज इक़बाल, संतोष गोप, नसरूद्दीन, रमेश कुमार गुप्ता, राजकुमार गोस्वामी, मोहमद मुखतार खान, किशन पंडित, शोकत खान, ललित सिंह, नुरुल अंसारी, जमील अंसारी, राजा अंसारी, ललिता देवी, मंजू देवी, गुड़िया खातून, बैजंती मिश्रा, सविता देवी, सरिता देवी, रीता देवी, जितेंद्र साहू, मानिक महतो, राजा, विनोद कुमार रवानी, मोहम्मद इलियास, नरेश दास, फैयाज खान, मनोज कुमार, अजय कुमार सिंह, रंजीत यादव, मोहम्मद मुख्तार खान, जमील अंसारी, मुख्तार खान, मोहम्मद अख्तर, मोहम्मद राजा अंसारी, उत्तम बाउरी, मनोज तुरी, संदीप कुमार, बिजय कुमार, संजय कुमार रवानी, मोहमद मेराज,,फैयाज खान, मोहमद साबिर, गणेश पासवान, राधेश्याम अग्रवाल इत्यादि सैकड़ों लोग शामिल थे|

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news