
बाघमारा : सरस्वती शिशु विधा मंदिर बाघमारा में गुरूवार के दिन तीन दिवसीय बार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया, इस प्रतियोगिता का उदघाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धनबाद के ग्रामीण आरक्षी अधीक्षक आशुतोष शेखर ने विधिवत परंपरागत ढंग से मां सरस्वती के तस्वीर पर मार्ल्यपण एंव नारीयल फोड़कर किया, इस मौके पर एस पी ने प्रतियोगिता में शामिल भैया-बहनों को संबोधित करते हुए अपने मुखारबिंद से कहा कि खेलकूद में वे सफलता के झंडे लहराये साथ ही अन्य क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन अपने विधालय, समाज, राज्य एंव देश का नाम रोशन करें, एस पी ने कहा कि छात्र जीवन का एक अलग ही समय होता है, जब छात्र अपने सहपाठियों के साथ पढ़ते हैं, जब छात्र स्कूल से निकलकर कालेज में जाते हैं, तो इसके बाद अपने भविश्य और लक्ष्य की ओर ध्यान जाता है, एस पी ने कहा कि पढ़ाई के दौरान मनुष्य का एक काल होता है, जब हमारे सामने काफी बंदिशे नहीं होती, बिशेषकर छात्र जीवन में पढ़ाई-लिखाई एंव अपने परिवारजनों को समय देना, यहीं बिशेषकर प्राथमिकताएं होती है, एस पी ने उच्च वर्ग के भैया-बहनों से अपने भविष्य को छात्र जीवन में उज्जवल बनाने को लेकर मोबाईल फोन एंव टेलिविजन से दूरी बनाये रखने की अपील की, एस पी ने कहा कि पुलिस प्रशासन भी इस तकनीक पर कार्य कर रही है, एस पी ने कहा कि अपना जीवन छात्र सकारात्मक कार्यो में व्यतीत करें, खेलकूद में भाग लें, अपने शरीर, स्वास्थ्य पर ध्यान दें, पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दें, अंत में उन्होंने विधालय के वैसे छात्र-छात्राएं जिन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन किया, उन्हें बधाई दिया,प्रतियोगिता के दौरान दौड़ की प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले प्रतिभागियों को एस पी ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया, इसके पूर्व विधालय परिवार के द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एस पी आशुतोष शेखर को शॉल एंव श्रीफल आदि देकर सम्मानित किया गया, इस मौके पर विधालय के उपप्राचार्य समरेन्द्र साहू ने आगुंतक अतिथियों का परिचय कराया, इस मौके पर विधालय के प्राचार्य राजाराम शर्मा, प्रबंध समिति के पदाधिकारी डा राजेन्द्र प्रसाद, अशोक मिश्रा, उदय शर्मा, माघव सिंह, उपाध्यक्ष विजय शर्मा, सचिव राजेन्द्र प्रसाद, कोशाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, सदस्य रामेश्वर प्रसाद, योगेन्द्र सिंह, श्रमिक नेता बैजनाथ यादव, उतम पांडे, राम कुमार पांडे, विनय पांडे एंव सभी आचार्यबंधु उपस्थित थे।