
रांची : राष्ट्रीय खादी एवं सरस मेले में कल पहली बार जूनियर मि. एवं मिस खादी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, प्रतियोगिता को दो वर्गों में बाँटा गया था, प्रथम वर्ग में प्रेप से वर्ग चार तक के बच्चों ने भाग लिया, जिसमें ऋषिका पाठक प्रथम, उदित राज, द्वितीय एवं वेदांत सिंह तृतीय स्थान पर रहे, द्वितीय वर्ग में वर्ग पांच से वर्ग आठ तक के बच्चों ने भाग लिया, जिसमें समृद्धि प्रथम, सृष्टि द्वितीय एवं जोत्सना तृतीय स्थान पर रही, विजेता प्रतिभागियों को झारखण्ड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष श्री संजय सेठ के द्वारा मोमेन्टो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया|