
दावोस : स्विट्जरलैंड के दावोस में मंगलवार को शुरू हुई वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) की सालाना बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को संबोधित किया, हिंदी में दिए अपने इस संबोधन में प्रधानमंत्री ने दुनिया की उन बड़े संकटों का उल्लेख किया जिससे सभी देश परेशान हैं, इसके अलावा पीएम मोदी ने भारत का इकोनोमिक विजन भी पेश किया, पीएम ने न्यू इंडिया की तस्वीर दुनिया के सामने रखी, मोदी ने स्पीच की शुरुआत नमस्कार से की, उन्होंने कहा 1997 में भारत का जीडीपी 400 बिलियन डॉलर से कुछ अधिक था, दो दशकों के बाद यह लगभग 6 गुना हो चुका है। उस वर्ष इस फोरम का विषय था, बिल्डिंग द नेवरहुड सोसायटी, मोदी ने कहा कि 1997 में जब देवगौड़ा आए थे तो उस वक्त देश की अर्थव्यवस्था महज 400 बिलियन डॉलर थी, उन्होंने अपने संबोधन में विश्व की तीन बड़ी चुनौतियों के बारे में बात किया, पीएम ने ग्लोबल वॉर्मिंग को दुनिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती बताया, उन्होंने कहा कि विश्व में गर्मी बढ़ते जा रही है, ग्लैशियर्स पिघर रहे हैं, हमें आत्मचिंतन करने की जरूरत है, अगर हम सोचेंगे तो पाएंगे कि पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए हमें एकजुट होने की आवश्यकता है, हमें मानव और प्रकृति के बीच तालमेल बैठाना होगा, मोदी ने कहा कि दूसरी सबसे बड़ी चुनौती विश्व के सामने आतंकवाद है, आतंकवाद जितना खतरनाक है उससे भी ज्यादा खतरनाक है अच्छे आतंकवाद और बुरे आतंकवाद के बीच बनाया गया अंतर, उन्होंने तीसरी सबसे बड़ी चुनौती आत्मकेंद्रण को बताया, उन्होंने कहा कि बहुत से देश आत्मकेंद्रित होते जा रहे हैं, ग्लोबलाइजेशन के विपरीत ऐसा हो रहा है, इसे क्लाइमेट चेंज और आतंकवाद के खतरे से कम नहीं मान सकते, हमें इस बात को स्वीकार करना होगा कि ग्लोबलाइजेशन की चमक धीरे-धीरे कम होती जा रही है, पीएम ने कहा कि इस साल का विषय ‘क्रिएटिंग ए शेयर्ड फ्यूचर इन ए फ्रैक्चर्ड वर्ल्ड’ है, नई ताकतें आर्थिक और राजनीतिक तालमेल को बदल रही हैं, यह सब भविष्य में होने वाले एक बड़े बदलाव की तरफ इशारा कर रहा है, विश्व इस वक्त शांति, स्थिरता और सुरक्षा बनाए रखने में चुनौतियों का सामना कर रहा है, उन्होंने कहा कि भारत में अनादिकाल से हम मानव मात्र को जोड़ने में विश्वास करते आए हैं, उसे तोड़ने और बांटने में नहीं, भारतीय चिंतकों ने कहा है ‘वसुधैव कुटुंबकम’, यानी पूरी दुनिया एक परिवार है, हमारी नियतियों में एक सांझा सूत्र हमें जोड़ता है, वसुधैव कुटुंबकम की यह धारा निश्चित तौर पर दरारों और दूरियों को मिटाने के लिए और भी ज्यादा सार्थक है, पीएम ने कहा कि एक गंभीर बात यह है कि इस काल के भीतर चुनौतियों से निपटने के लिए हमारे बीच थोड़ा अभाव है, लेकिन परिवार में जब कोई चुनौती आती है तो सब एकजुट होकर इसका सामना करते हैं, लेकिन चिंता का विषय यह है कि दरारों की वजह से हम विश्व की बड़ी चुनौतियों से नहीं निपट पा रहे हैं, उन्होंने कहा कि 1997 में चिड़िया ट्वीट करती थी, अब मनुष्य करते हैं, तब अगर अमेजन इंटरनेट पर डालते थे तो नदियां और जंगल की तस्वीर आती थी, पीएम ने कहा कि 1997 में जब देवगौड़ा आए थे तो उस वक्त देश की अर्थव्यवस्था महज 400 बिलियन डॉलर थी, मोदी ने कहा कि 1997 में बहुत कम लोगों ने हैरी पॉटर के बारे में सुना था, गूगल ने दुनिया में दस्तक नहीं दी थी, 1997 में आर्थिक संकटों के बारे में पता नहीं था, मोदी ने कहा कि ऐसा माना जा रहा है कि जो डेटा को काबू में रखेगा, वही भविष्य पर अपना वर्चस्व बनाएगा, मोदी ने कहा कि यह दरारों से भरी दुनिया में साझेदारी का वक्त है