
एजेंसी : गौतम अडानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बनकर सभी उद्योगपति को चौंका दिया है। यह जानकारी ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स की ओर से सामने आया है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स ने जो जानकारी साझा की है उसमें गौतम अडानी की नेटवर्थ 92.6 अरब डॉलर पहुंच गई है। जिससे वे एशिया का सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। वहीं मुकेश अंबानी 90.8 अरब डॉलर के साथ दूसरे नंबर पर अपना जगह बनाए रखने में सफल रहे हैं। इस तरह यदि देखा जाए तो अडानी अब पूरे विश्व में 19वें अमीर व्यक्ति बन गए हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि एक दिन में अडानी की संपत्ति 3.56 अरब डॉलर बढ़ी। वहीं मुकेश अंबानी की संपत्ति की रिपोर्ट पर गौर किया जाए तो वर्ष 2026 में अंबानी की नेटवर्थ में 16.9 अरब डॉलर की गिरावट की आईं है।