
एजेंसी : दक्षिण कोरिया के राजनीति में एक नया बहस छिड़ गया है। मामला यह है कि वहां के पूर्व प्रधानमंत्री हान डक-सू को मार्शल लॉ साजिश मामले में सजा सुनाई है। इस मामले में अदालत में उन्हें 23 साल की सजा सुनाने से वहां की राजनीति में एक हलचल पैदा हो गई है । कहा जा रहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री के इस फैसले से देश की राजनीति में एक बड़ा झटका लगा है बताया जाता है कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने और देश की सत्ता पर कब्जा करने की साजिश के आरोप में पूर्व प्रधानमंत्री को अदालत में सजा सुनाई है। इतना ही नहीं काफी लंबे ट्रायल के बाद वहां की अदालत ने पूर्व पीएम को दोषी पाते हुए 23 साल की सजा सुनाई है