भारत व पाक समर्थक आपस में भिड़ें

0
fastlive news

लंदन : बीती 26 जनवरी को पूरे भारत में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर लंदन में भारत व पाक समर्थक आपस में भिड़ गए, मध्य लंदन में स्थित भारतीय दूतावास के बाहर पाकिस्तानी मूल के लार्ड नजीर अहमद ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ प्रदर्शन किया, उन्होंने कश्मीर के अलावा खालिस्तान के लिए भी आजादी की मांग की, भारत में गणतंत्र दिवस को उन्होंने पाक द्वारा काला दिवस मनाने का अभियान चलाया, इस दौरान कुछ भारत समर्थक लोग वहां पहुंच गए जिन्होंने नजीर के इस प्रदर्शन को नाकाम कर दिया, इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों के बीच कॉफी बहस हुई, लंदन में भारतीय दूतावास के बाहर नजीर समर्थक कश्मीर की आजादी के नारे लगा रहे थे, इसका जवाब देते हुए नजीर का विरोध करने पहुंचे भारतीय ग्रुप्स ने मोदी-मोदी और वंदेमातरम के नारे लगाए, इस दौरान दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर जमकर भड़ास निकाली, कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और काफी मशक्कत के बाद दोनों गुप्स को अलग किया गया, नजीर के प्रदर्शन को जवाब देते हुए लंदन में भारतीय नागरिकों के एक समूह ने चलो इंडिया हाउस का आह्वान किया।भारतीय अपने साथ पोस्टेर भी लाए थे, जिसमें लिखा था कि भारत एक शांतिप्रिय देश है, लंदन में तैनात भारतीय उच्च आयुक्त ने नजीर के इस प्रदर्शन को एक बदनाम नेता की बेसब्र कोशिश करार दिया है, नजीर अहमद को ब्रिटेन में हाउस ऑफ लार्ड के लिए नियुक्त किया गया है, लॉर्ड नजीर अहमद पीओके और कश्मीरी मुस्लिमों की वकालत करते रहे हैं, नजीर कट्टरपंथियों के समर्थक हैं, नजीर को यहूदी विरोधी विवाद की वजह से 2013 में लेबर पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया था। नजीर का दावा है कि भारत में अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं हैं, भारत सरकार को लेकर उनके मन में खौफ है|(एज.)

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news