
वाशिंगटन : वर्ल्ड बैंक वर्ल्ड बैंक के मुताबिक दुनिया में प्रवासियों द्वारा अपने देश में धन भेजने के मामले में भारतीय सबसे आगे हैं, साल 2018 में भारतीयों ने 79 अरब डॉलर भेजे, वहीं चीनी प्रवासियों ने 67 अरब डॉलर चीन में भेजे, इसके बाद मेक्सिको (36 अरब डॉलर), फिलीपींस (34 अरब डॉलर) और मिस्र (29 अरब डॉलर) है, साल 2016 में भारतीयों ने 62.7 अरब डॉलर तो 2017 में 65.3 अरब डॉलर भेजे|(एज.)