नामकुम के गुरूटोली में एक युवक की हत्या

0
fastlive news

राँची : नामकुम थाना क्षेत्र से गुरु टोली से नामकुम बस्ती निवासी 20 वर्षीय बिष्णु कुमार श्रीवास्तव उर्फ बॉबी शव बरामद किया गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच शव का पंचनामा कर उसे अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। बताया जाता है कि बीती रात करीब 9 बजे तीन चार युवक उनके घर आया और उसे बुलाकर बाईक से ले गया। करीब दो घंटा बाद खोजबीन करने पर उसका कोई पता नही चला तो परिजनों ने रात 11 बजे नामकुम थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए रात भर युवक की खोजबीन की पर कहीं पता नहीं चला। इधर सुबह सात बजे पुलिस को गुरू टोली में शव पाए जाने की सूचना मिली। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेने के बाद उसकी शिनाख्त विष्णु कुमार श्रीवास्तव के रूप में हुई। अपराधियों ने युवक को किसी भौथड़ युक्त हथियार से हमला कर उसकी मृत्यु कर दी। इधर पुलिस की परिजनों के शिकायत के आधार पर अनुप नामक युवक ही मृतक विष्णु को उसके घर से बुलाकर ले गए थे। पुलिस ने कई जगह छापामारी कर अनुप को गिरफ्तार कर पुछताछ कर रही है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news