डिवाइडर में टकराने से बोलेरो में लगी आग, तीन युवक बाल बाल बचे

0
fastlive news

हजारीबाग : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुकुंदगंज फोरलेन पर शनिवार की देर रात तेज गति से आ रही एक बोलेरो डिवाइडर से टकराकर पलट गई और कुछ ही पल के बाद बोलेरो में आग लग गई। । घटना के दौरान वाहन में सवार तीन युवक किसी तरह बाहर निकला और अपनी जान बचाई। घटना के कुछ ही देर बाद आग ने पूरे बोलेरो को अपने आगोश में ले लिया और बोलेरो पूरी तरह जल कर राख हो गई। अगर यह घटना दिन में होती तो किसी तरह स्थानीय लोग या प्रशासन की मदद से आग पर तुरंत काबू पा लिया जा सकता था। बताया जाता है कि बोलेरो में तीन युवक सवार थे, जो नवादा से रांची जा रहे थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news