आवास मरम्मति के नाम पर बीसीसीएल के ग्लोबल टेंडर के तहत करोड़ों रूपए का बंदरबाट !

0
fastlive news

रिपोर्ट : मृत्युंजय राजवंश

बाघमारा : आवास मरम्मति के नाम पर बीसीसीएल ने करोड़ों रूपए के ग्लोबल टेंडर के माध्यम से कराए गए मरम्मति कार्य की असलियत यदि देखना हो तो बाघमारा के भीमकनाली स्थित आवासीय कॉलोनी में आकार देख सकते है। ब्लॉक दो क्षेत्र के भीमकनाली स्थित आवासीय कॉलोनी की जर्जर स्थिति को देखते हुए मरम्मति कार्य के लिए मुख्यालय से ग्लोबल टेंडर के तहत करोड़ों रूपया का टेंडर निकाला गया। अधिकारी से लेकर ठेकेदार तक इस करोड़ों का रकम के बंदरबाट की योजना बनाते हुए आवास मरम्मति के नियम की धज्जियां उडा कर आवासों की मरम्मति तो की, पर आवासों की मरम्मति मात्र खानापूर्ति तक ही समिति रखी गई। आवास मरम्मति की जांच ईमानदारी पूर्वक यदि की जाय तो दूध का दूध पानी का पानी होगा ही, इस काला खेल में सम्मिलित कितने लोग फंसेंगे यह तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल देखने मात्र से ही लोगों को यह पूरी तरह साफ दिख रहा है कि आवास मरम्मति के इस करोड़ों रूपया के टेंडर में कितने काला चेहरा रकम को डकारने में सम्मिलित है। जानकार बताते है कि करोड़ों रुपये आवास मरम्मति के नाम पर आवंटित इस खेल में ठेकेदार बिना अधिकारी और जांच कमेटी के मिली भगत से एक भी रूपया का बंदरबांट होना नामुंकिन है। आवासों की रंग रोगन से लेकर प्लास्टर कार्य में सिर्फ खानापूर्ति ही गई है। ठेकेदार और अधिकारी आवासों में उगे पौधें, घास, झाड़ी के अलावा पेयजल से लेकर शौचालय तक के पाइप लाईन को बदलने में कोई जरूरत नहीं समझें है। क्योंकि उसे मरम्मति के नाम पर करोड़ों रूपया का जो बंदरबांट करना था। अगर ठेकेदार आवासों के मरम्मति में स्पेशल रंग,सिमेंट,बालू, प्रशिक्षित मिस़्त्री, लेबर, अन्य सामनों का इस्तेमाल करते तो भारी मात्रा में रकम खर्च हो जाता और अधिकारी, ठेकेदार और जांच कमेटी के जेब में मनचाहा रकम नहीं पहुंच पाता। जो भी हो जिन आवासों में मरम्मति का कार्य किया गया वहां न तो ठेकेदार, कोल पदाधिकारी और न ही जांच कमेटी के एक भी कंपनी से जुड़े सगे संबधी रहेंगे, रहेंगें तो कंपनी को करोड़ों रूपया का लाभांश देने वाले कोल कर्मी।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news