
चतरा : टंडवा थाना क्षेत्र स्थित सीसीएल की आम्रपाली प्रोजेक्ट के शिवपुर रेलवे साइडिंग ट्रांसपोर्टिंग रोड में अम्बे बैरियर के पास शुक्रवार की देर रात करीब जेपीसी उग्रवादियों के द्वारा गोलीबारी की गई। गोलीबारी की घटना में एक हाईवा चालक को गोली लगी है। घायल चालक को मौके पर मौजूद लोगो ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ चिकित्सको ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेज दिया ।