ऐसे जिम्मेवार रहेंगे तो कैसे बदलेगा झारखण्ड

0
fastlive news

एक तरफ  झारखण्ड के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री रघुवर दास राज्य से भ्रस्टाचार दूर करने व राज्य में सुशासन लाने की तरफ कदम बढ़ा रहें है, इसके लिए राज्य के मुख्यालय से सूबे के सभी जिलों के आला अधिकारीयों और पुलिस प्रसासन को दिशा निर्देश दी गई है की हर हाल में भ्रस्टाचार व अपराध पर लगाम लगाए,  इसके बाऊजूद धनबाद जिला में चोरी और भ्रस्टाचार का ग्राफ ऊँचा उठता जा रहा है.

धनबाद जिला के बरोरा थाना क्षेत्र अंतरगर्त माथाबाँध के समीप प्रत्येक वर्ष 1 जनवरी के दिन नव वर्ष के मनोरंजन के नाम पर मुर्गा लड़ाई प्रतियोगिता का आयोजन होता आ रहा है, जो की पूरी तरह दबंग संचालको द्वारा संचालित अवैध प्रतियोगिता है, मुर्गा लड़ाई प्रतियोगिता के नाम पर लाखो की सटेबाजी होती है,

इस वर्ष भी 1 जनवरी को दबंग संचालको ने अवैध मुर्गा लड़ाई प्रतियोगिता का आयोजन कर लाखों रुपये के सट्टेबाजी का खेल खेला गया,

खेल का आयोजन दिन के उजाले में होता रहा लाखों रुपये जुआ व सट्टा में लगता रहा, खुलेआम दारू बिकता रहा लोग शराब कबाब और सट्टा का आनंद लेते रहे, अवैध मोटरसाइकिल स्टैंड लगा कर संचालको ने हजारों रुपये की अवैध कमाई भी की, गरीब भोले भाले लोग अपनी साल भर की मेहनत की कमाई लुटाते रहे और सट्टेबाज लुटते रहे एवं  सफ़ेद पोस नेता व जनप्रतिनिधि अपने जेब भरने में लगे रहे.

इस पुरे मामले में धनबाद के बरोरा पुलिस सिर्फ मूक दर्शक बन बूत बनी रही, प्रतियोगिता का जो विरोध करने का हिम्मंत करता उसे रुपये या तो लाठी की जोर पर दबंग संचालको द्वारा दबाया जाता रहा, हैरत की बात यह है की प्रतियोगिता स्थल से बरोरा व बाघमारा पुलिस थाना एवं बीडीओ कार्यालय की दुरी महज एक से डेढ़ किलोमीटर है, फिर भी पुलिस तंत्र व जिम्मेदार उच्च पदाधिकारी की ध्यान व नजर इस अवैध खेल पर नहीं पड़ती, इस बाबत बरोरा पुलिस से पूछे जाने पर बताया गया की यह मनोरंजन के लिए खेला जा रहा मुर्गा लड़ाई प्रतियोगिता है, वही नाम नहीं उजागर करने के शर्त पर प्रतियोगिता संचालन टीम के एक सदस्य ने कहा ही सभी को रुपये से मैनज कर खेल का आयोजन किया जाता, ताकि खेल व सट्टा के आयोजन में बाधा उत्पन न हो.

अगर पुलिस व जिम्मेवार पदाधिकारी की यह कार्यशैली आगे भी बनी रही तो आम लोग लुटाते रहेंगे दबंग लोग लुटते रहेंगे और झारखण्ड में सुशासन का सपना धरा का धरा रह जाएगा.

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन